चंद्रप्रकाश चौधरी ने सिर्फ लोगों को छला: पंकज

रामगढ़: विधानसभा चुनाव के बाबत कांग्रेस ने जिला में प्रचार- प्रसार का आगाज कर दिया है। इस बाबत गुरुवार को जिले में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बरलोंग पंचायत में एक कार्यक्रम आहूत की गई। इस बाबत ग्रामीणों ने इनके समक्ष अपनी समस्याओं को बारी- बारी से रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप पासवान व संचालन अशोक मुंडा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस नेता सह किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो को ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि गांव की एक मात्र सड़क काफी जर्जर है। पीने के पानी के लिए काफी लंबा सफर करना पड़ता है व चेक डैम की स्थिति भी काफी दयनीय है। किसानों को कोई फायदा अब तक नहीं हुआ। विभाग को शिकायत भी की गई थी, लेकिन विभाग ने अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे है सभी की बातों को सुनने के बाद श्री महतो ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक चंदप्रकाश चौधरी ने सिर्फ लोगो को ठगने का काम किया है। केंद्र और राज्य दोनों जगह जुमलेबाजी की सरकार है जो सिर्फ झूठ बोलती है।
श्री महतो ने कहा के कार्यकर्ता जोर शोर से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं बरलोंग पंचायत की सभी 5 बूथ कमिटी बनाने का निर्देश दिया। कहा कि जनता झारखंड में परिवर्तन चाह रही कांग्रेस के नेतृत्व मे 2019 में झारखंड में सरकार बनेगी रामगढ़ की जनता भी 15 साल से आजसू के कार्यो से नाखुश होकर जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। इस दौरान संतोष मुंडा, धनु मुंडा, अर्जुन मुंडा, जगेश्वर मुंडा, अमरचंद मुंडा आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर दिलीप पासवान, अशोक मुंडा, सुनील मुंडा, बाबूलाल मुंडा, बसंती देवी, बाला देवी, बन्नी देवी, लखी देवी, जमीला खातून, मलकू महतो, विनोद मुंडा, मोहन मुंडा, चीनू मुंडा, राजो देवी, वासुदेव पासवान, अनवर अंसारी, बाबूलाल बेदिया, सलाखों देवी आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More