बगोदर: प्रखंड के हरिहर धाम रोड स्थित नीलकमल विवाह भवन में महाराजा एंड शेरा चाय कंपनी के तरफ से ग्राहक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ बंसल, रांची के सीएनएफ मनोज नरेडी, झारखण्ड सेल्स मैनेजर देवदूत राय, गिरिडीह के डीलर मिंटू जैन मौजूद थे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ बंसल ने इस बाबत लोगों को संबोधित करते हुये कहा, कि ग्राहकों के अच्छे ताल-माल से कंपनी ने इस क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लिहाजा क्षेत्र के ग्राहक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने एक साल के दौरान अच्छे सेल दिलाने हेतु ग्राहकों का आभार प्रकट किया। मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्राहकों को पुरुस्कृत किया गया। उनसे बेहतर सहयोग करने का अनुरोध किया गया। उन्हें नई स्कीमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सरिया के श्याम अग्रवाल, राजू प्रसाद, संतोष राम, सुरेश वर्णवाल, निरंजन साव, दुर्गा साव, प्रविण कुमार, गोविंद मोदी, विजय मोदी, अनिल मोदी, चंदन कुमार समेत बगोदर, सरिया, राजधनवार, इसरी, डुमरी, बरकट्ठा, अटका समेत विभिन्न प्रखंड के दुकानदार मौजूद थे।