घर से 50 हजार बरामद, कमरा सील
लातेहार: निगरानी टीम द्वारा मंगलवार को एएसआई रवींद्र महली को रिश्वत लेते रंगेहांथो दबोचा, तो उसने निगरानी सदस्यों को धक्का मारकर वह थाने की छत से कूदकर फरार हो गया। आरोपी एएसआई के कमरे से 50 हजार रुपये बरामद करने के बाद उसके कमरे को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार मनिका निवासी शिवशंभूू प्रसाद से आरोपी एएसआई रवींद्र महली को एक मामले में लगातार रिश्वत मांगते हुये उसे परेशान कर रहा था।
आखिरकार लाचारी में पीड़ित ने इसकी शिकायत पलामू निगरानी टीम से की तो जांच में आरोप सही पाया गया। फौरन एक टीम बनाकर दरोगा को दबोचने के लिए जांच बिछाया गया। योजना के अनुसार निगरानी टीम ने आज शंभू को 8 हजार रुपये देकर एएसआई के पास भेजा। आरोपी थाना भवन के ऊपरी तल्ले में ही रहता था। शिवशंभू ने पैसे आरोपी के हाथ में दे दिए तो वह उसे गिनने लगा। इसी वक्त निगरानी टीम ने एएसआई को दबोच लिया। निगरानी टीम से अपने आप को घिरा देखकर एएसआई टीम के सदस्य को धक्का देकर खुद को छुड़ाते हुए थाने की छत पहुँच गया व यहां से कूदकर चंपत हो गया। इस मामले में निगरानी टीम कुछ बताने से परहेज कर रही है।