रांची: फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद

जोर से बोलने पर अधिवक्ता को जज साहब ने चेताया
रांची: कथित फर्जी नक्सली सरेंडर मामले की शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस अपरेश सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बाबत पिटीशनर, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को डिटेल्स देने का आदेश दिया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बहस कर रहे अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय द्वारा जोर से बोलने के बाद उन्हें अपनी बात को नम्रता से रखने को कहा। उन्हें ये भी कहा गया कि यदि ऐसा वे फिर करेंगे तो केस दूसरे कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
जस्टिस सिंह व जस्टिस भेंगरा की अदालत ने कहा कि यह गंभीर मामला है। आप लोगों को भी इसमें गंभीर बहस करनी चाहिए। गौरतलब है कि दिग्दर्शन नाम की कोचिंग संस्था के साथ मिलकर 514 युवक- युवतियों को नक्सली बताकर सरेंडर कराया गया था। सरेंडर करने वालों को नौकरी और मुआवजा देने की बात कही गई थी। इस मामले की सीबीआई जांच को लेकर जनहित याचिका उच्‍च न्‍यायालय में दाखिल की गई है। बहरहाल कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद का समय तय किया है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More