सरिया: सड़क हादसे में युवक की मौत

शव पहुंचते परिवार में मातम
सरिया/गिरिडीह: वैद्यनाथधाम से जलार्पण के बार घर लौट रहे देवचंद महतो (30) की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनका शव आज पैतृक गांव पहुंचा। इस दृश्य को देखते ही उनके परिजनों ने आपा खोकर रोने- चिल्लाने लगे। पूरे माहौल में मातम पसर गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो ने परिजनों ढाढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक के साथ जिप सदस्य अर्जुन आर्य भी थे। गौरतलब है कि मृतक देवचंद महतो देवघर स्थित बाबानगरी में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बेंगाबाद के समीप उनका 4 पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें एक बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी, जबकि देवचंद समेत उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देवचंद महतो को आनन फानन में बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More