गजराज ने ली किसान की जान, दहशत में ग्रामीण

लापुंग: इंसानों के व्यवहार से नाराज होकर भड़के हुए जंगली हाथी ने लापुंग थाना क्षेत्र के अकमरोमा गांव के साखे टोली में काशी डीपा के समीप 35 वर्षीय किसान गंदूरा मुंडा कुचल कर मार डाला। यह घटना बुधवार की शाम लगभग 4 बजकर 45 बजे की है। गंदूरा मुंडा अपने खेतों में लगी केतारी के फसल की निगरानी और बगल में बैलों की चरवाही भी कर रहा था।
मृतक गंदुरा मुंडा साखे टोली के बिरवा होरो उर्फ विश्वास होरो का रिश्तेदार था और बचपन से ही साखे टोली में ही रह रहा था। वह मूल रूप से कर्रा थाना क्षेत्र के कूदा गांव का रहनेवाला था। लापुंग थाना क्षेत्र में पिछले एक जून को सरनाटोली, सकरपुर और तेतरा सेमरटोली में जंगली हाथी ने एक बच्चा समेत चार लोगों को कुचल कर मार डाला था । इस घटना के बाद से ही लोगों में जंगली हाथियों को लेकर लगातार दहशत में जीने को विवश है। साखे टोली की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर रामाशीष राम समेत कर्मचारी राम किशोर सिंह, लापुंग के जिला परिषद सदस्य बांदे हेरेंज, 20 सूत्री सदस्य और आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार, समाजसेवी कृष्णा साहु, मो. समीउल्लाह हक, सुनील होरो, जीतवाहन साहू, बिरसा मुंडा, पवन हीरो, संदीप होरो अक्षत कुमार रक्षित, सूरज दत्ता समेत कई लोग पहुंचे। जिला परिषद सदस्य बांदे हेरेंज और समाजसेवी देवेंद्र वर्मा ने मांग किया कि जंगली हाथियों को वन विभाग यहां से तुरंत हटाये और उन्हें तुरंत बाहर ले जाने का ऑपरेशन शुरू करें अन्यथा लोग सड़क पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। हालांकि, वन विभाग लगातार जंगली हाथियों को भगाने का प्रयास जारी रखा है, लेकिन संसाधन की कमी के कारण जंगली हाथी को दूर तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं।
बेड़ो वन क्षेत्र के रेंजर रामाशीष सिंह ने कहा कि जंगली हाथियों को भगाने का दस्ता मौके पर मौजूद है और ऑपरेशन भी चला रहा है लेकिन आम लोगों के छेड़छाड़ के कारण जंगली हाथी भड़का हुआ है। उल्लेखनीय है कि युवकों की टोलियां जंगली हाथी को लगातार खदेड़ने उन पर पत्थरबाजी करने तथा मोबाइल से वीडियो बनाने और हल्ला- गुल्ला करने मे लगे हैं। चारों ओर से घिरे रहने के कारण जंगली हाथी अपने दो शावकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। जंगली हाथियों को लापुंग के देवगांव, सकरपुर, बेलटोली, नवाटोली, तिगरा, तेतरा, झपरा, कुरकुरिया होते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के पलसा जंगल की और खदेड़ दिया था। पुनरू पलसा के लोगों ने लापुंग थाना क्षेत्र के कैलू टोली और साखे टोली की ओर जंगली हाथियों को खदेड़ दिया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More