हजारीबाग: एसीबी के हत्थे चढ़ा जमादार

10 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
हजारीबाग: एंटी करप्सन ब्यूरो यानी एसीबी टीम ने बुधवार को दारु थाना अंतर्गत घुसखोर जमादार सुखराम भगत को 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथो गिरफ्तार किया है। डीएसपी के सुपर विजन के बाद जमादार सुखराम भगत दहेज उत्पीड़न मामले के आरोपी रकीब अंसारी को जमानत देने के एवज में 10 हजार रुपये घूस ले रहा था।
हालांकि पहले अभियुक्त 12 हजार की मांग कर रहा था, लेकिन बाद में ये सौदा 10 हजार में तय हो गया। इस प्रकरण को लेकर रकीब ने एसीबी से शिकायत की थी। डीएसपी से सत्यापन कराये जाने पर मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद गठित पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सुदर्शन मंडल ने कहा कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रहा रही है। जांच के तहत जो भी तथ्य सामने आयेंगे, इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गढ़वा में पंचायत सेवक 5 हजार लेते धराया
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के चेते पंचायत के पंचायत सेवक शिव शंकर ठाकुर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पलामू से आई एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया। पंचायत सेवक पर मनरेगा से बन रहे कूप के भुगतान में 5 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।
[URIS id=9499]

