रांची: पौधरोपण से होगा जलसंकट निवारण: बाउरी

रांची: पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा है कि मौजूदा समय में जलसंकट देश के साथ- साथ पूरे विश्व के चिंता का सबब बना हुआ है। इसका सिर्फ व सिर्फ एक ही निवारण बहुतायत मात्रा में पौधरोपण किया जाता है। बाउरी ने उक्त बातें आज धुर्वा डैम के पास स्थित पार्क में आहूत कार्यक्रम के दौरान कही।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पौधरोपण कर जल संचय करने से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की है। कहा कि पेड़ लगाने से जल के साथ- साथ पर्यावरण भी स्वच्छ होता है। कार्यक्रम ने पर्यटन सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन विभाग के निदेशक, खेल निदेशक सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=9499]



