चंदनकियारी: राजेश माही बने कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष

चंदनकियारी: रविंद्र भवन में प्रखंड स्तरीय कमल क्लब के गठन को लेकर आज चुनाव कराया गया। इस बाबत निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीडीओ रविंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इस बाबत चुनाव में अध्यक्ष पद के खड़े राजेश माही को 23 मत प्राप्त हुए, जबकि मुकेश महतो को मात्र 11 वोट मिले। वोटिंग प्रक्रिया में 34 पंचायत के कमल क्लब अध्यक्षो ने भाग लिया। मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राजेश माही ने कहा कि पंचायत अध्यक्षों ने जिस भरोसे के साथ नई जिम्मेवादी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। युवाओं शक्तिपद गोप, पप्पू भगत, गोपाल पाल, रंजीत सिंह, कृष्ण मंडल समेत आठ को कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध चुना गया, जबकि सचिव व उपाध्यक्ष पद का कोरम पूरा नहीं होने के कारण शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मौके पर प्रमुख हसिरता रजवार, बीससूत्री अध्यक्ष लोकेश्वर साहनी, रमन माहथा, विनोद गोराई, प्रदीप मांझी, आशीष रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More