रांची: 40 लाख का पोस्ते का डोडा- चूड़ा जब्त

रांची: बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एसएसपी के निर्देश पर नामकुम पुलिस ने छापामारी कर लगभग 40 लाख रुपये के प्रतिबंधित पौधे पोस्ते का डोडा व चूड़ा जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये पौधे तस्करी के लिए बाहर ले जाये जा रहे थे। नामकुम के सोगोद ग्राम के कुछ लोगों द्वारा अफीम तैयार करने उद्देश्य से इन पौधों को बाहर भेजा जा रहा था, लेकिन एसएसपी द्वारा गठित टीम ने छापा मार इसे जब्त कर लिया गया। इस टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, सअनि धर्मेंद्र कुमार, सअनि राजकुमार पांडेय और संशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम आज अहले सुबह पौने चार बजे सोगेद जंगल में पहुंची वहां एक खड़ी ट्रक में इसे बोरा में डालकर लोड किया जा रहा था। पुलिस को देखकर वहां से लोग चंपत हो गये।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More