रांची: काम के बल पर सीएम ने जीता जनता का दिल: शुक्ल

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि पिछले साढ़े 4 बर्षों में कई सकारात्मक गतिविधियों के चलते मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की जनता का विश्वास अर्जित किया है। इसके अलावे सरकार आपके द्वार के जरिए नागरिक समाज तक अपनी पहुँच को बनाने में कामयाबी हासिल की है।
यह भी पढ़ें: रांची: बाउरी ने किया पतरातू रिसोर्ट का निरीक्षण
श्री शुक्ल ने कहा है कि पंचायती राज को मजबूत बनाना रघुवर दास सरकार का लक्ष्य है। इस बाबत पंचायती राज स्वशासन परिषद का गठन कर शासन में जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि शासन व जनता के बीच कोई खाई ना रहे। शुक्ल ने कहा, कि आज झारखंड बदलकर विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। कहा क 2022 तक न्यू झारखंड बनाने का संकल्प पूरा होगा। इसके लिए जातिवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार जैसी बुराईयों को कोई भी स्थान नहीं दिया जा रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ विकास की पटरी पर आगे बढ़ रही है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More