रांची: वार्ड को आदर्श बनाने का प्रयास: नसीम

राषन डीलरों- उपभोक्ताओ की बैठक
रांची: वार्ड 45 में शनिवार को पार्षद नसीम गद्दी ने उपभोक्ता व जन वितरण प्रणाली के डीलरों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निदान का आश्वासन दिया। कहा की इस वार्ड को आदर्श वार्ड के रुप में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इसमें राशन दुकानदारों का विशेष योगदान है। प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर तरीके से राशन मुहैया हो सके।
बैठक में वार्ड सतर्कता सदस्य रोहित शारदा ने राशन डीलरों से आग्रह किया कि वह समय से उपभोक्ताओं को इस क्षेत्र की जनता को समय पर राशन देते हुए अच्छा- सही वजन से दें। राशन डीलरों ने भी अपनी समस्या को कहा कि उन्हें समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसी कारण वे समय पर उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे पाते हैं। नेट हमेशा डाउन रहता है, जिससे ठेपा लेने में परेशानी होती है। मशीन का बैटरी आधे घंटे से ज्यादा नहीं चलता।

[URIS id=9499]

 

डीलरों ने कहा कि अगर उनका मिट्टी तेल झारखंड अमल कुसाई से उपलब्ध हो, तो उन्हें लेने में सहूलियत होगी व उपभोक्ताओं को ससमय मिल सकेगा। गोदाम से भी साफ- सुथरा माल नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को गंदा माल देना पड़ता है। डीलरों ने कहा कि, गोदाम से कम वजन का माल आता है, लेकिन उपभोक्ताओं को पूरा वजन देना पड़ता है। इससे राशन डीलरों को नुकसान हो रहा है। इन्होंने उज्जवला स्कीम की भी गड़बड़ी के अलावे कई मामलों को बताया। बैठक में किशोर विजय, सुरेश गुप्ता, अजय कुमार वर्मा, आसमा खातून, संजय कुमार, गुरनाम सिंह, मोहम्मद मुमताज गद्दी, अनिल कुमार गुप्ता, मोहम्मद नौशाद अली, जयनारायण विजय, सरदार अशोक सिंह, मोहम्मद फिरोज, आलम पप्पू वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More