रांची: सीएम ने करा दी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के ट्विटर व फेसबुक पर दी गई जानकारी की सत्यता की जांच कर व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम आरंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में देवघर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत कि पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में वेपर लाइट खराब है। 24 घंटे में उक्त स्ट्रीट लाइट को सीएम ने बदलवा कर मुहल्ले को रोशन करवा दिया, ताकि श्रद्धालुओं व मुहल्ले के लोगों को परेशानी न हो। सीएम ने त्वरित कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए सजग रहने की बात कही है।
[URIS id=9499]



