मृतक की पत्नी को 3 लाख मुआवजा

भाजयुमो की पहल
झरिया: क्षेत्र के लोअर चौथाई कुलही निवासी सुनीता देवी (31) को भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप अडवानी, जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने तीन लाख का चेक प्रदान किया। इस बाबत श्री शर्मा ने कहा कि एक महीने पूर्व महिला के पति मानिक चंद्र बाउरी (35) की चंदनकियारी के आमलाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी के तहत दाहसंस्कार हेतु 25 हजार व मुआवजा के मद में 3 लाख उक्त कंपनी से दिलाया गया है।

[URIS id=9499]

 

जिला मंत्री ने बताया कि विधायक संजीव सिंह से बात भी हुई है, उन्होंने कहा कि महिला की हर संभव मदद की जाएगी। मृतक की पत्नी को मौलिक अधिकार दिलने का पूरा प्रयास होगा। मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि भाजयुमो के प्रयास से ही महिला को मुआवजा मिल सका है। इसके बाद मृतक के तीन बच्चों की पढ़ाई- लिखाई पर विशेष फोकस किया जाएगा। मौके पर भाजयुमो पार्षद प्रतिनिधि दिलीप अडवानी, मंडल अध्यक्ष रवि रवानी, मनोज बाउरी सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More