रांची: उद्योगपतियों संग डीसी की बैठक

रांची: उपायुक्त राय महिमापत रे ने मंगलवार को समाहरणालय के ब्लाॅक ‘ए’ स्थित सभागार में उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उद्योग स्थापना में आ रही दिक्कत के कुल 26 मामलों के समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसमें वन विभाग जुड़े मामले, ट्री फेलिंग परमिशन, बिजली कनेक्शन, पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिलने वाले प्रमाण पत्र आदि प्रमुख थे। बैठक में उद्योगपतियों द्वारा बिजली से जुड़े लंबित मामलों पर डीसी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि 25 जुलाई तक लंबित मामलों का निराकरण कर दिया जाए। जियाडा से संबंधित मामलों पर क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह के सामने उद्योगपतियों ने अपनी बातें रखी। इस बाबत समस्या का समाधान जल्द किये जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में उद्योगपतियों ने बैंक से मिलने वाले ऋण को लेकर आ रही समस्या को भी सामने रखा, जिसके जल्द समाधान की बात कही गयी। बैठक में चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष के साथ अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।
[URIS id=9499]



