रांची/घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के जादूगोड़ा में बेहद झकझोर देने वाली वारदात हुई। इस बाबत रविवार की रात एक शराबी बेटे से मां की किसी बात पर नोंकझोंक हो गई और इस एवज में वह अपनी मां को तब तक लाठियों से पीटता रहा, जब तक कि उसके प्राण पखेरु नहीं उड़ गए। रिश्ते के कत्ल की यह वारदात कुलडीहा गांव में हुई। सूचना पाकर सोमवार को पहुंचे आरक्षी उपाधीक्षक ने पूरे मामले की तहकीकात की व फिर हत्यारोपित बेटे को उसके मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
[URIS id=9499]
गिरफ्तारी के समय वह युवक नशे में धुत्त था। मृतिका की पहचान सुशीला सिंह (55) के रूप में की गई है। आरोपी विष्टु सिंह (30) अपनी मां के साथ रहता था। वो शराब पीकर हमेशा गांव में हंगामा करता था। इसके लेकर उसकी शिकायत ग्रामीणों से पुलिस से भी की थी, इसके बावजूद अपनी हरकतों से वो बाज नहीं आ रहा था। हर समय वो अपनी मां के साथ मारपीट किया करता था। इसी कारण उसके पिता जग्गू सिंह (60) उससे अलग रहकर जीवन व्यतित कर रहे थे। रविवार रात को विष्टु सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा व मां से खाना मांगा। मां ने कहा कि बना हुआ है, जाकर खा लो। इस पर विष्टु गुस्से में आ गया व मां को बांस से मारने लगा व तब तक मारता रहा, जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। पुलिस गिरफ्त में बिट्टू ने बताया कि उसने नशे में अपनी मां को जान से मार डाला। मां भी हमेशा शराब पीती थी। काम से आने के बाद उसे खाना नहीं देती थी।