चंदनकियारी: प्रखंड के विभिन्न गांवों में गैर राजनीतिक संस्था विशाल फोर्स ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को जाना व समझा। प्रखंड के लाघला, पोलकिरी, भोस्की, मड़रा, सिमुलिया, लुटुटांड़, रंगामटिया समेत अन्य गांव का भ्रमण करनते हुए उनके निदान को लेकर हर संभव प्रयास करने की बातें कही गईं।
इस बाबत विशाल फोर्स के सुप्रीमो विशाल बाल्मिकी ने कहा कि यह संस्था दबे, कुचले, गरीब एवं शोषितों के हक लिए बनी है। इसके गठनोपरांत रांची, धनबाद सहित चंदनकियारी में सैकड़ों लोगों की आवाज बनकर हक दिलाया है। कई गरीब परिवारों की सहायता की गई है। इन्होंने पूरे प्रखंड में पाया, कि ये अनेकों समस्या से ग्रस्त है। बाल्मिकी ने कहा कि यहां जिसे मौका मिला उसने हाथ साफ किया है व लोग खुद को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। इस बाबत जनता का कहना है कि वे चंदनकियारी से विस चुनाव लड़ें। कहा कि जनता साथ देगी तो वे हर मोर्चा पर उनके लिए खड़े रहेंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तपन बनर्जी, अनूप घोषाल, जीवन माहथा, पांडव आहत, विकास रवानी, टगर मुखर्जी, श्यामल, अमियो, चंचल, खुदीराम दास, बापी ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।