राँची: शहर के एकॉर्ड होटल में सुपर मॉडल एण्ड डिजाइनर सर्च 2019 वर्जन 3.0 का पहला ऑडिशन 14 जुलाई यानि रविवार को होगा। उक्त जानकारी मोरहाबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में प्रेसवार्ता के दौरान दी गई। आयोजक के अनुसार झारखंड का यह पहला ऐसा इवेंट है जो नए मॉडल्स और डिजाइनर को एक बेहतर प्लेटफॉर्म देगा।
[URIS id=9499]
शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस बार फाइनल राउंड अलग- अलग थीम पर आयोजित किया जाएगा। इस ऑडिशन में झारखंड, बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों से सैकड़ो प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में बतौर जज डॉ आरिफ भट्ट, आकाश सिन्हा, रश्मि शाह, पंकज कुमार, शशिकान्त गुप्ता शामिल होंगे। कार्यकम को सफल बनाने में मेहुल प्रसाद, चार्ली, बन्नी, पिया बर्मन, पंकज कुमार, रविन्द्र कौर, खुशबू विजय, रेखा मेहता, आशीष गुप्ता, निहारिका आनंद, शमशेर अली, पीयूष और विकाश आदि उपस्थित थे।