जमशेदपुर: कर्मचारियों को मिले एक साल का बोनस

जमशेदपुर: मानगो पानी टंकी में कार्यरत 45 कर्मचारियों का बोनस एवं छुट्टी के दिन काम (लीभ) की राशि पिछले एक साल से बकाया है। बोनस एवं लीभ की राशि देने की मांग को लेकर यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में उपश्रमायुक्त डीएलसी को मांग पत्र सौंपकर रमेश्वर शर्मा एंड कंपनी में कार्यरत 45 कर्मचारियों को बकाया राशि दिलाने का अनुरोध किया गया हैं। मौके पर प्रमुख रूप से यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडेय, मो शाहिद, जितेंद्र प्रसाद, सूरज महानंद, धीरज, अनील, हरि प्रसाद, राहुल, दीपक सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

 

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More