2500 लेते दो रिश्वतखोरों को एसीबी ने दबोचा

बोकारो: गृह रक्षा वाहिनी के कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो व गृह रक्षक सियाराम सिंह को ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते धनबाद एसीबी टीम ने आज सुबह रंगे हाथों धर दबोचा। इय बाबत एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल ने बताया कि बोकारो गृह रक्षा वाहिनी के गृह रक्षक धु्रव कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

[URIS id=9499]

 

बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी में हर पांच महीने के अंतराल पर गृह रक्षकों की ड्यूटी बदली जाती है व धु्रव कुमार सिंह जनवरी से दूरभाष केंद्र सेक्टर 2 में प्रतिनियुक्त थे। चार महीने बाद उन्होंने कंपनी कमांडर नीलकंठ से मिलकर नया आदेश पत्र जारी करने का अनुरोध किया। उसने कहा कि नये जिला समादेष्‍टा आए हैं व नये आदेश पत्र के लिए उन्हें ढाई हजार रुपये देने पड़ते हैं। पैसे नहीं देने पर धु्रव को 2 जुलाई को ड्यूटी हटा दिया गया। तब जाकर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को दी। जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक नुनुदेव राय को सौंपी गई तो जांच में धु्रव कुमार की शिकायत सही पायी गयी। इसके बाद एसीबी ने कंपनी कमांडर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। 10 जुलाई को एसीबी धनबाद की एक टीम बोकारो पहुंची व बोकारो के होमगार्ड कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो और सिपाही सियाराम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More