महिला से चेन छीना फिर दो भाईयों को चाकू मारकर घायल किया

– राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद
रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल इनदिनों काफी बढ़ गया है और वे पुलिसिया सुरक्षा को धता बताते हुए आमलोगों को लगातार टारगेट कर रहे हैं। ताजा मामला रांची के कांटा टोली चौक स्थित मंगल टावर के पास का है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में दो भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है ।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार कोकर निवासी गोरेलाल सिंह के बेटे व बहू नवादा से रांची कांटा टोली के पास बस से उतरे। इन्हें यहां रिसिव करने के लिए गोरेलाल के भतीजे पहुंचे थे। बस से उतरने के बाद जैसे ही तीनों एक बाइक पर सवार होकर निकलने लगे तो घात लगाये अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर चाकू का भय दिखाकर महिला से चेन व आभूषण छिन लिये। दोनों भाइयों के विरोध करने पर उन्हें चाकू से मारकर घायल कर दिया।

[URIS id=9499]

 

पति व देवर को घायल देखकर महिला ने अपराधियों पर पत्थर चलाया तो अपराधी वहां से फरार हो गये। महिला वहां चिल्लाने लगी तो आसपास के लोगों ने यह देखकर तत्काल इसकी सूचना पीसीआर को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल भाईयों को अस्पताल पहुंचाया। चाकूबाजी की घटना में दोनों जख्मी हो गये, उनमें से एक की गंभीर स्थिति में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रांची एसएसपी अनीश  गुप्ता ने बताया, कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। इससे पहले भी कोकर में अपराधियों ने एक व्यवसायी परिवार के चार लोगों को चाकू मारा था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More