2020 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेगी राजद: फैसल अली

रिम्स में मिले लालू से मिलने
रांची: राजद बिहार में होनेवाले 2020 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में भले ही हमारी हार हुई हो, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा है। उक्त बातें शनिवार को राजद नेता फैसल अली ने रिम्स में भर्ती सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया से हुई बातचीत के क्रम में कही। उनके साथ लालू की जीवनी पर किताब लिख रहे नलिन बर्मा भी थे।
गौरतलब है कि श्री अली शिवहर से लोकसभा चुनाव में राजद के पार्टी प्रत्याशी थे। कहा कि मैं लालू जी की सेहत का हाल जानने आए हैं व अभी वे ठीक हैं। तेजस्वी यादव के लोस चुनाव के बाद एंकातवास पर चले जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा मीडिया के उनके खिलाफ शिगूफा छोड़ा जा रहा है। जबकि सच्चाई उसके ठीक विपरित है। तेजस्वी लोस चुनाव के समय से ही अपने पैर की समस्या से परेशान थे। दिल्ली में वे पैर का इलाज करा रहे थे व अब पटना वापस लौट आये हैं। अली ने दो टूक कहा कि राजद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगा।
[URIS id=9499]


