प्रेमिका ने जीजा की मदद से करवाई प्रेमी की हत्या

– रायकेरा जंगल में हुई हत्याकांड की गुत्थी सुलझी
रांची/भरनो: गुमला जिला अंतर्गत भरनो थानाके अमलिया रायकेरा जंगल में बीत 23 अप्रैल को हुई सुरेश उरांव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस बाबत गुरुवार को पुलिस ने मीडिया को बताया कि सुरेश की प्रेमिका ललिता ने ही अपने जीजा रोहित तिर्की के साथ मिलकर प्रेमी के खिलाफ साजिश रचकर उसकी नृषंस हत्या करा दी। इसी मामले में रोहित को मदद करनेवाला उसका मौसेरा भाई महरु फरार है। सुरेश के शरीर पर लगभग 30 बार चाकू से प्रहार करने के निशान मिले थे।
ये है मामला
कोकड़े गांव की युवती ललिता डोम्बा गांव के सुरेश उरांव के साथ प्रेम करती थी, जबकि सुरेश शादीशुदा था। ललिता ने सुरेश से विवाह करने की बात कही, लेकिन सुरेश इसे लाट रहा था। इसी बाबत ललिता ने सुरेश की हत्या के लिए अपने लापुंग गांव निवासी जीजा रोहित तिर्की को जिम्मा सौंपा। इसी के तहत ललिता ने 23 अप्रैल को फोनकर सुरेश को अपने कोकड़े स्थित आवास पर बुलाया। सुरेश जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके जीजा के भाई महरु ने उसे शराब पिलाया। फिर शाम को सुरेश की बाईक से तीनो चट्टी जाने के लिए निकले व फिर रायकेरा जंगल पहुंचने के बाद उन दोनों ने मिलकर सुरेश की हत्या कर दी व उसकी बाइक को जंगल में ही फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक जा पहुंची।
[URIS id=9499]

