पलामू: पांच आईईडी बरामद, नक्सली साजिश विफल

पलामू: तरहसी थाना क्षेत्र के जामुनडीह नाला से पुलिस ने सोमवार को पांच आईईडी बरामद कर नक्सलियों के नापाक इरादों को विफल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बीडीडीएस टीम द्वारा चलाये गये सर्च अभियान के तहत इन आईईडी बमों को बरामद किया है। सोमवार को दो आईईडी की खबर मिली थी, लेकिन मंगलवार की सुबह तीन अन्य आईईडी की पुष्टि हुई।
[URIS id=9499]




