जीएसटी कोष में सीसीएल का रिकॉर्ड 3421.61 करोड़ भुगतान

झारखंड के सर्वाधिक बड़े करदाता का मिला सम्मान
रांची: सेंट्रल कोल्फील्डस लिमिटेड (सीसीएल) को मंगलवार को जीएसटी (वस्तु व सेवा कर) की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर राजधानी के होटल बीएनआर चाणक्य में आहूत एक समारोह में माईनिंग सेक्टर में सर्वाधिक बड़े करदाता होने पर ‘’कमेंडेशन सर्टिफिकेट’’ से नवाजा गया। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सीसीएल को प्रदान किया।

[URIS id=9499]

 

इस मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रशांत कुमार, एडिशनल लॉ कमिश्नर मोनिका बत्रा खास तौर पर मौजूद थीं। सीसीएल का प्रतिनिधित्व करते हुए महाप्रबंधक (वित्त) अशोक कुमार तथा उप प्रबंधक (वित्त ) प्रदीप कुमार ने नगर विकास मंत्री से यह सम्मान ग्रहण किया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में कंपनी एक और इतिहास रचते हुए जीएसटी में 3421.61 करोड़ रूपये का भुगतान किया है, जो अभूतपूर्व है। विगत वर्षों में सीसीएल ने अपने रिकार्ड कोयला उत्पादन के बल पर झारखंड के सबसे बड़े कर (टैक्स) दाता के रूप में स्थापित किया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More