सीसीएल में सेवानिवृत कर्मियों को भावभीनी विदाई
रांची: सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों सर्वश्री जितेन्द्र तिवारी, महाप्रबंधक (माईनिंग/उत्पादन एवं समन्वय), संचालन एवं सीएसआर विभाग, सुरेश कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (असैनिक), असैनिक विभाग, राम दिनेश कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (ई एण्ड एम), ई एण्ड एम विभाग, प्रदीप कुमार घोष, कार्यालय अधीक्षक ‘ए1’, अधिकारी स्थापना विभाग, सतीश चन्द्र पाण्डेय, एकाउंटस क्लर्क ग्रेड II, एवं श्री तिरतु नायक, सफाई मेट, ग्रेड V को आज सीसीएल परिवार की ओर से सीसीएल मुख्यालय, रांची में ‘’सम्मान समारोह’’ का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्यालय, रांची में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीएमडी श्री गोपाल सिंह ने उपस्थित कंपनी के वरिष्ठतम सेवानिवृत कर्मियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा सभी का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, धार्मिक पुस्तकें, सेवाकाल प्रमाण-पत्र, तथा मेडिकल कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। ग्रेच्यूटी का भुगतान कर दिया गया साथ ही सीएमपीएफ का भुगतान आरटीजीएस के द्वारा शीघ्र किया जायेगा। सेवानिवृत कर्मियों को तुलसी का पौधा भी प्रदान किया गया। पूरे सीसीएल से जून माह में 141 सेवानिवृत कर्मियों को भी सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि श्री गोपाल सिंह ने समारोह के मुख्य आकर्षण सेवानिवृत कर्मियों को स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं दृढ़ विश्वास से आज कंपनी ने वह मुकाम हासिल किया जो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आज के दिन सेवानिवृत हो रहे हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सीखने और उसको आत्मसात करने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने अपने बैचमेट एवं साथी महाप्रबंधक (माईनिंग/उत्पादन एवं समन्वय), श्री जितेन्द्र तिवारी एवं अन्य के साथ बिताये हुए कार्यअनुभव को सभी के साथ साझा किया और उनके योगदान को भी याद किया। श्री सिंह ने सभी सेवानिवृत हो रहे कर्मियों के जीवन के दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
[URIS id=9499]

