बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गाव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं। सभी का प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा बगोदर थाना एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
[URIS id=9499]
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रथम पक्ष के भिखारी महतो, राम किशोर प्रसाद, देवचरण महतो, तुलो महतो, बालेश्वर महतो, शनिचरी देवी, भागीया देवी, पुष्पा देवी और दूसरे पक्ष के गुरुचरण महतो इस घटना में घायल हुए हैं। पुअनि यमुना चौधरी ने बगोदर अस्पताल पहुंच कर घटना की घायलों का हालचाल जाना। एक- दूसरे पर हरवे, हथियार वा लाठी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। दोनो पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।