झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, अगले चार दिनों तक होगी जोरदार बारिश

रांची: झारखण्ड में बेशुमार गर्मी से राहत देते हुए मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए झारखंड में अगले चार दिनों तक जोरदार बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान राजधानी रांची व आसपास के इलाके में मध्यम से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
[URIS id=9499]


