झारखंड में सरकार हरित क्रांति फैलाने को कृतसंकल्पित: नागेंद्र

विधायक ने किया लाखों की योजना का उदघाटन
सरिया (गिरिडीह): बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने सरिया प्रखंड में कई योजनाओं के पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को उसका विधिवत उद्घाटन किया। बताते चलें कि सरिया प्रखंड के पूरणीडीह गांव में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार (भूमि संरक्षण कार्यालय गिरिडीह) के योजना संख्या के तहत बुढ़वा आहार का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हुआ, जिसकी प्राक्लित राशि 19 लाख 31 हजार रुपए लगी थी।
वहीं रत्नाडीह, खेसकरी, चिचाकी, चिरुवां, पुरनीडीह, धोवारी, अंबाडीह गांव में भी कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ( भूमि संरक्षण कार्यालय गिरिडीह ) के योजना संख्या के तहत ऊपर आहर का जीर्णोद्धार कार्य किया गया। जिसकी प्राक्लित राशि 16 लाख 21 रुपए थी। इसमें 10 प्रतिशत कृषक अंशदान भी शामिल है। चंद्रमारणी गांव के शास्त्री गली में विधायक मद से 5 लाख की लागत से नाली निर्माण कराया गया था। इसका भी उदघाटन विधायक ने किया।
[URIS id=9499]


