पलामू: घूसखोर सहायक को 5 हजार लेते दबोचा एसीबी ने

पलामू: जिले की एएसीबी टीम द्वारा गुरुवार को स्थानीय ट्रैजरी के सहायक मृत्युजंय सिंह को रंगेहाथो 5 हजार रुपए घूस लेते दबोच लिया। इस बाबत शिकायतकर्ता अनिल कुमार तिवारी ने लिखित शिकायत दी थी, कि वे विगत साल उत्पाद सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं व उनके पेंशन की रकम इसी साल मार्च में कोषागार पहुँच चुकी है। इस राशि को भारतीय स्टेट बैंक के इनके बैंक अकाउंट नंबर 11696912344 में भेजना था, लेकिन पैसे इसमें नहीं आये। इसी क्रम में उन्होंने कोषागार के सहायक लिपिक मृत्युंजय सिंह से मुलाकात की। उनसे सिंह ने पैसे भेजने के एवज में पांच हजार की मांग की। अनिल तिवारी ने ये राशि देने में असमर्थता जतायी तो लिपिक ने कहा कि तो जाइए। उन्होंने इस बात की सूचना पलामू एसीबी टीम को दे दी, तो सत्यापनकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने इसे सही पाया व फिर एसीबी एसपी को रिर्पोट देने के बाद टीम बनाकर सहायक लिपिक को पैसे लेते रंगेहांथो दबोच लिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More