विधायक द्वारा कुसनोपुर में 63 केवीए ट्रांसफर्मर का उद्घाटन

बंदगांव:  मंगलवार को विधायक शशिभूषण सामड ने लंडूपोदा पंचायत के कुसनोपूर गांव में 63 केवीए ट्रांसफर्मर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई माह से यहॉ ट्रांसफर्मर खराब रहने के कारण लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी। ट्रांसफर्मर लग जाने से बिजली की समस्या कम हो जाने का वादा भी किया। 
वहीं ग्रामीणों ने पेयजल, विधवा पेंशन अथवा वृधा पेंशन आदी समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही लंडूपोदा में निर्माणाधीन बिजली ग्रिड को चालु कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों से पावर सब स्टेशन का कार्य अधूरा है। जिस कारण लगातार गांव में बिजली की समस्या बनी रहती है। दिन भर में मात्र चार पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है। रातों को बिजली न रहने से गांव के उपभोक्ता परेशान रहते है।

[URIS id=9499]

 

इसी दौरान श्री सामड ने कहा कि कैंप लगाकर विधवाओं, वृधाओं एवं विकलांगों आदी के लिए पेंशन का आवेदन भरा जायेगा। जिससे गांव में कोई भी लाभुक पेंशन से वंचित ना रहें। वहीँ बिजली ग्रिड में अधूरा  काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये भी विभाग के पदाधिकारी से वार्ता किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ग्रिड का कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। मौके पर मुखिया अनीता कोडा, तिरथ जामुदा, केदार बानरा, राजेश गागराई, मनोज डांगिल, सानगी कोडा, मंगल बोदरा और श्यामलाल बोदरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More