किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएं आरोपी: आलमगीर

राज्यपाल से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को माॅब लिंचिंग प्रकरण की घटना पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। नेतृत्वकर्ता कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सरायकेला- खरसांवा की घटना दिल दहलाने वाली है, जहां एक तरफ मानवता शर्मसार हुई है, तो दूसरी तरफ मृतक की मासूम पत्नी के समक्ष जीवन- यापन का बड़ा प्रश्न खड़ा है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक तबरेज अंसारी की पत्नी को पच्चीस लाख रूपया मुआवजा सहित नौकरी देने की मांग की है। इन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए महामहिम से आग्रह किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द आरोपियों को सख्त सजा सुनाई जाए व आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए व जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। राज्यपाल ने इनकी बातों को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा जताया है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, डाॅ एम तौसिफ, शशिभूषण राय, जगदीश साहु, शहजादा अनवर शामिल थे।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/saraikela-high-link-reaching-mab-lining-case-pil-for-cbi-probe

घटना राज्य सरकार की विफलता: कैलाश
राजद लोकतांत्रिक के कैलाश यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता की परिचायक है। खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के क्षेत्र में मॉब लिंचिंग की घटना से झारखंड सहित देश शर्मसार हुआ है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव के समय लिंचिंग गिरोह का सक्रिय होना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विधि- व्यवस्था पूरी तरह से फेले हैं और यहां नक्सली हिंसा, मॉब लिंचिंग, लूट हत्या, एक रोजगार बन गया है। कहा कि ’राजद’ लोकतांत्रिक ऐसी घटनाओं पर कड़ी निंदा करते हुए सरकार की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की दावे पर सवालिया निशान खड़ा करता है और निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों में यह राज्य के लिए बड़ा मुद्दा बनेगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More