झारखंड के जेलों में सामूहिक छापेमारी से हड़कप

रांची: डीजीपी कमल नयन चौबे के निर्देश पर सोमवार को अहले सुबह झारखंड के सभी केंद्रीय कारागार और कारागार (जेल) में एसपी के नेतृत्व में सामूहिक रुप से की गई छोपमारी के बाद कैदियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक-एक कर सारे वार्डों की तलाशी ली गई।
पुलिस द्वारा लगभग तीन घंटे तक चलाये इस अभियान के दौरान कुख्यात अपराधियों व नक्सलियों के वार्डो की तलाशी ली गयी। बिस्तर से लेकर कैदियों के शौचालय तक को खंगाला गया। राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में डीसी राय महिमापत रे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनीश गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एसएसपी ने बताया कि लगभग इस बाबत किसी भी तरह का कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। टीम में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, कई डीएसपी, थानेदार व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
[URIS id=9499]
पश्चिम सिंहभूम स्थित चाईबासा में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के नेतृत्व में मंडल कारा चाईबासा में औचक छापेमारी की गई। इनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष ठाकुर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर पांडे के साथ जवान शामिल हुए। छापेमारी में कोई आपत्तिजनक वस्तु जेल से बरामद नहीं हुई है। पलामू के सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी। छापेमारी का नेतृत्व एसपी अजय लिंडा और एसडीओ एनके गुप्ता ने की। यहां भी कोई आपत्तिजनक सामाना बरामद नहीं किया गया है। जमशेदपुर जेल में एसएसपी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में,खूंटी में एसपी आलोक के नेतृत्व में व लोहरदगा में एसपी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में डीटीओ अमित बेसरा, लोहरदगा सीओ व जेलर लवकुश सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छापेमारी हुई, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिले।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More