बगोदर: संदिग्ध दिखे तो फौरन पुलिस को बताएं: थानेदार

बगोदर: तीन दिनों पूर्व विष्णुगढ़ थाना के समीप से एक महिला द्वारा बैंक से पैसे की निकासी के क्रम में पहले से घात लगाए अपराधी ने उनसे एक लाख रुपये से भरे बैग लूटकर फरार हो गया था। महिला द्वारा घटना के बाद हंगामा करने के बाद इसकी पड़ताल हुई। इस बाबत उक्त अपराधी थाना परिषर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/btech-student-arrested-reveals-nirbhaya-case
पुलिस ने युवक की तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों को इनसे सचेत रहने की अपील की गई है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक संदिग्ध रूप से बगोदर क्षेत्र में भी देखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि युवक की पहचान को लेकर कोई भी जानकारी आमलोगों को हो, तो तत्काल प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने ये भी कहा कि यदि बगोदर के विभिन्न बैंक परिसर में किसी भी तरह से संदिग्ध परिस्थिति युवक की हरकत कोई भी देखता है तो तुरंत इसकी सूचना दे, ताकि छिनतई की वारदात को रोका जा सके।
[URIS id=9499]


