सुपुर्द ए खाक हुए सैयद यावर

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व मिल्लत एकडमी, रांची के पूर्व चेयरमैन, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य, सीसीएल एवं मेकॉन के कानूनी सलाहकार रह चुके समाजसेवी सैयद यावर हुसैन का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को एम्स दिल्ली में निधन हो गया। इसके बाद हाजी मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी, सैयद फराज अब्बास, मुफ्ती सलमान कासमी, अकील उर रहमान, सैयद निहाल अहमद, आदिल रशीद, एजाज गद्दी, सैयद हसनैन जैदी, सैयद समर अली, अता इमाम रिजवी, समेत सैकड़ों लोग उनकी अंतिम विदाई का हिस्सा बने। वह स्वर्गीय सैयद अनवर हुसैन के पुत्र थे व अपने पीछे 2 पुत्र व 2 पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। यह जानकारी सैयद फराज अब्बास ने दी है। इनके इंतकाल की खबर सुनकर लोगों द्वारा लगातार गम का इजहार किया जा रहा है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More