धनबाद: दिनदहाड़े 74 हजार की लूट

धनबाद: जिले में पुलिस को अपराधी खुले आम चुनौती दे रहे हैं व आये दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने हाउसिंग कॉलोनी में सेट इन क्रेडिट केयर लिमिटेड नामक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव को गोली मार कर उसके पास से 74 हजार रुपये लूटकर चंपत हो गये। गोली यादव की पीठ में लगी है व उन्हें इलाज के लिए एशियन जालाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[URIS id=9499]

हाउसिंग कॉलोनी स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी दफ्तर जाने के क्रम में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव से पल्सर बाइक सवार अपारधियो ने पैसे को लूट लिया। यादव बरवाअड्डा क्षेत्र से कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे थे। हाउसिंग कॉलोनी के छठ तालाब के पास घात लगाये अपराधियों ने धर्मेंद्र यादव को गोली मार दी। इसके बाद उसकी पीठ से बैग लेकर वे फरार हो गये। बैग में 74 हजार रुपये, मोबाइल, टैब और कागजात को भी अपराधियों साथ ले गये। ले कर फरार हो गए। इस बाबत धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More