सीसीएल में ली गई स्वच्छता की शपथ

रांची: पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान के तर्ज पर सीसीएल मुख्यालय, केन्द्रीय अस्पाताल गांधीनगर सहित सीसीएल के सभी प्रक्षेत्रों में 16 से 30 जून 2019 तक ‘’स्वच्छता पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीसीएल मुख्यांलय सहित सभी क्षेत्रों में स्व्च्छ‍ता शपथ का आयोजन किया गया। सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आर.एस. महापात्र ने उपस्थित सभी कर्मियों को इसकी शपथ दिलाई।

[URIS id=9499]

इस दौरान सभी कर्मियों ने गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करने की शपथ ली। लोगों ने हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान व 100 व्यक्तियों से भी करवाने का भी शपथ ली। मौके पर निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी (योजनाध्परियोजना) भोला सिंह, महाप्रबंधक (सीएसआर) जे. तिवारी के साथ- साथ मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यंक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। भोला सिंह ने स्वच्छता के संदेश के साथ ‘’स्वच्छता रथ’’ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More