गिरिडीह: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के हत्या की गुत्थी सुलझी, दो धराए

सरिया (गिरिडीह): बहुचर्चित हत्याकांड अमनारी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारिका यादव की निर्मम हत्या प्रकरण के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, सरिया पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में रामचंद्र साव व चैराटांड निवासी पवन साव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसी मामले में तीसरा अभियुक्त फरार है। धराए दोनों आरोपियों ने हत्याकांड में आपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। मीडिया के सामने गुरुवार को इससे जुड़े तमाम मामलों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो, अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने उजागर किया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/ramchandra-sahas-becomes-minister-li-oath-by-aajsu-quote
पुलिसिया पुछताछ में दोनों आरोपियों ने अमनारी क्षेत्र में लगभग 5 चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी। सरिया पुलिस ने टीम गठित कर इन स्थानों पर छापामारी कर लगभग 5 लाख के चोरी के सामान की बरामद किये। इनमें लैपटॉप, एलसीडी मशीन, एक दर्जन मोबाइल ,चार्जर, साउंड बॉक्स,सीपीयू, स्टेबलाइजर, मॉनिटर ,कैमरा, प्रिंटर मशीन, टीवी, बैटरी, हेडफोन सहित मोबाइल दुकान के अन्य कई छोटे- बड़े सामग्री शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ ने साफ किया। कहा कि विगत 7 दिसंबर को अमनारी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारिका यादव की अज्ञात अपराधियों ने शाम को हत्या कर दी थी। इस बाबत मृतक के पुत्र के आवेदन पर सरिया थाना में कांड संख्या 203/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार मामले का खुलासा करने को प्रयासरत थी। मृतक द्वारिका यादव के मोबाइल लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद एक पुलिस टीम गठित की गई थी, जो आखिरकार अपराधियों के गिरेंबा तक जा पंहुची। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही फरार तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
[URIS id=9499]


