सरिया: गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, तीन झुलसे, एक रेफर

सरिया (गिरिडीह): जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रमारनी गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे भोजन बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से भोजन पका रही महिला मीना देवी व उनके पति राजेश प्रसाद कुशवाहा झुलस गए। विस्फोट से सिलेंडर सहित घर के छप्पर उड़ गए वो आग के गोला के रुप में लगभग 20 फीट ऊपर चला गया। धमाका इतना जोरदार था, कि लगभग तीन से चार सौ मीटर एरिया थर्रा उठी ।
[URIS id=9499]
वहीं सिलेंडर फटने से मकान के परखच्चे उड़ गए। घर में लगे दरवाजा खिड़की टूट कर बिखर गए घर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पास पड़ोस के लोग जुटे। तब तक घर में आग की लपटें फैल चुकी थी। आनन- फानन में लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं दोनों झुलसे पति- पत्नी को स्थानीय क्लिनिक में प्राथमिक उपचार हेतु ले गया। जहां राजेश कुशवाहा की गंभीर स्थिति को देखकर उन्हें बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया गया। इस संबंध में भुक्तभोगी राजेश प्रसाद कुशवाहा के भाई दीपक कुमार ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर उसके नाम से आवंटित है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/chata-20-2-2-million-jobs-are-sold


