हेमंत की 14 महीने की सरकार झारखंड का काला अध्याय: प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा ने झामुमो को एक बार फिर से आड़े हांथो लेते हुये निशाना साधा है। प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन द्वारा प्रदेश में किये गये 14 महीने के शासनकाल को प्रदेश का काला अध्याय बताया। उन्होंने दावा किया कि रघुवर सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प से कल्याणकारियों योजनाओं को प्रदेश में चरितार्थ करने में जुटी हुई है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रघुवर सरकार के साढ़े चार वर्षों का कार्यकाल सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल है। सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना किसानों केलिए वरदान साबित हुई, जिसमें प्रति एकड़ 5000 रूपये की सहायता राज्य सरकार सीधे किसानों के खाते में भेज रही है, यह राशि केंद्र सरकार की योजना के अतिरिक्त है। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए अद्वितीय योजना है जिसमें पढ़ाई एवं कम उम्र की शादी रोकने की दिशा में पहल की गई है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/meeting-of-union-forest-secretary-and-raghuvar-das-in-delhi
लड़की के जन्म पर 5 हजार रुपये, नामांकन के समय 5 हजार रुपए, क्लास 5 में 5 हजार रुपए, 8 में 5 हजार रूपए 10वीं में 5 हजार रूपए व 18 वर्ष में अविवाहित रहने पर 10 हजार रूपए उनके खाते में दिए जाने का प्रावधान किया है। शाहदेव ने कहा कि किसानों केलिए स्मार्ट फोन योजना, परंपरागत ग्राम प्रधानों, मानकी, मुंडा को प्रोत्साहन राशि, सरना मसना हड़गड़ी का सुंदरीकरण कार्य, हर गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, साफ पेयजल, पेबल ब्लॉक सड़कों, मुर्गीपालन के लिए।
[URIS id=9499]


