दुमका: गैंगरेप करने वाले 11 दरिंदों को उम्रकैद

रांची/दुमका: 6 सितंबर 2017 की रात श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान मैदान में ब्वाॅयफ्रेंड के साथ घूमकर शाम को घर लौट रही 19 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले 11 दरिंदों को सोमवार को दुमका के द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने उम्रकैद की सजा सुनायी है। आरोपियों पर 20- 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सजा सुनाने से पहले अपनी टिप्पणी में न्यायाधीश ने कहा कि घटना निंदनीय है और इस प्रकार के कृत्य करनेवाले अपराधियों को किसी प्रकार से कोई भी राहत दिये जाने की गुंजाइश नहीं हो सकती है।
कोर्ट ने अन्य धाराओं में भी जुर्माना तय किया है। कहा गया कि आरोपियों से 2.97 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर राशि पीड़िता को दी जायेगी। सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात दो वर्ष पूर्व उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान मैदान में 19 वर्षीय युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने के शाम करीबन सात बजे वापस अपने घर लौट रही थी। दोनों को चार- पांच लड़कों ने घेरकर चार हजार रुपये व मोबाइल मांगे। बोला कि वे लोग गलत काम करने आये हैं, इसी क्रम में पीड़िता और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट की।
[URIS id=9499]

