रांची: कांग्रेस भवन में बिरसा को नमन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले रविवार को कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा के चित्र पर उनकी पुण्यतिथि के मौके पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्व केेेेंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, रवींद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, किशन अग्रवाल, संजय पांडेय, राजेश चंद्र राजू, ज्योति मथारु, अर्जुन मांझी, रामानंद केशरी, बिरजू उरांव सहित कई लोग उन्हें नमन किया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/miss-earth-remembered-on-death-anniversary-governor-chief-minister-paid-tribute
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों के शोषणकारी प्रवृति की वजह से मुंडाओं की सामुहिक खूंटकटी व्यवस्था नष्ट होने के कगार पर पहुंच गयी थी। बिरसा मुंडा का क्रांतिकारी मन इनके खिलाफ बगावत से भर उठा। उन्होंने अपने अनुचरों के साथ इनके खिलाफ 1897 में उलगुलान (क्रांति) की शुरूआत की व अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कारावास में उनकी मृत्यु हो गयी। वक्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
[URIS id=9499]




