हादसा: सिलेंडर फटने से बच्ची तीन लोगों की मौत

लोहरदगा: जिले के भंडरा थाना अंतर्गत टोटो छापर टोली गांव में शुक्रवार की देर शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई। बताया जाता है कि घर में पत्नी ने खाना बनाते समय सिलेंडर में लिकेज होने के कारण जैसे ही लाइटर जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई व फटकर ये आग पूरे घर को लपेटे में ले लिया। घर में मौजूद बच्ची तीन वर्षीय आरुही पूरी तरह से जलने के कारण वहीं दम तोड़ दिया। जबकि दंपति 30 वर्षीय रामचंद्र उरांव, पत्नी 26 वर्षीय बिरसमुनी उरांव भी इस बाबत 80 फीसदी से अधिक झुलस गये। इन्हें आनन- फानन में लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन हालात को देखते हुये इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स लाने के क्रम में ही बिरसमुनी ने इटकी गांव के पास दम तोड़ दिया। किसी तरह से रामंचद्र को रिम्स लाया गया, लेकिन देर रात को उसने भी इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
[URIS id=9499]
दमकल ने आग पर पाया काबू
आग लगने के बाद हालात भयावह थे तो ग्रामीणों ने आनन- फानन में फायर स्टेशन व भंडरा थाने को इसकी जानकारी दी। दमकल घटनास्थल पहुंची और मशक्कत करने के बाद आग को बुझा दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण आस पास के घरों में आग लगने पर काबू पाया गया। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षु दरोगा गणेश यादव, एएसआई राजकुमार बैठा घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए जांच- पड़ताल की।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/prime-minister-gave-yoga-identity-across-the-world-raghuvar


