बरकट्ठा: हजारीबाग में समाज सेवा से जुड़े व झारखंड नव निर्माण युवा सेना के संस्थापक सी.के.पांडेय ने ईद के मौके पर बरकट्ठा, चलकुसा, जयनगर व इचाक के क्षेत्र का दौरा कर जरूरतमंद मदरसों एवं मस्जिद में 25 एलईडी हैलोजन का वितरण किया। श्री पांडेय ने इस इस मौके पर कहा कि रामनवमी, दुर्गापूजा में भी मंदिरों में भी सैकड़ों एलईडी अपने शुभचिंतक के सहयोग से लगवाए हैं।
[URIS id=9499]
वे युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में फुटबॉल, क्रिकेट के सामान आदि वितरण करते रहते हैं, ताकि कोई युवा लक्ष्य से न भटके। श्री पांडेय ने कहा कि समाजसेवा के लिए चुनाव जीतना जरूरी नही है। समाज के लिए सच्चे दिल, साफ मन से किया गया कार्य खाली नही जाता। उन्होंने सक्षम लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारा मिशन युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना, कोई भूखा न सोये व शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर मो.इसराफिल अंसारी, मो.मोजिब अंसारी , मो.कयूम अंसारी , शिशुपाल यादव , संतोष रविदास, रामु पासवान, संजय दास, मनोज यादव, सुनील पांडेय, संतोष कुमार मंडल, अजय साव, वसीम अंसारी, रूपेश कुमार गुप्ता, अनुज कुमार मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।