संदेहास्पद हालत में मिली युवक की लाश से सनसनी

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र में बंद पड़े पुराने पानी टंकी के पास गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मॉर्निंग वॉक के क्रम में लोगों ने लाश देखकर इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या व हत्या दोनों मानकर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/15-thousand-people-will-get-pure-drinking-water-after-three-months-raghuvar-das
पुलिस ने अनुसार युवक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। मृतक बंगायकला का रहने वाला था। डोमचांच पुलिस का कहना है कि लाश के मुंह व नाक से खून निकल रहा था व पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में मामला संदेहास्पद है व पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही कुछ साफ होगा। पुलिस का कहना है कि अरुण कुमार पेशे से ट्रक चालक था व बुधवार सुबह घर से नाश्ता करके घर से निकला फिर वापस नही आया। मृतका की पत्नी ने बताया कि दिनभर गैरेज में अरुण ट्रक का काम करवाता रहा। इस दौरान उन्होंने एक लड़के को अपना मोबाइल और 25 रुपए नगद दिए व कहा कि घर जाकर दे दे। इसके बाद देर शाम तक अरुण घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
[URIS id=9499]


