ईदगाहों पर नमाज को उमड़े रोजेदार
रांची: शांति एवं सौहार्द के माहौल में राजधानी सहित पूरे झारखंड में ईद का त्योहार मनाया गया। हरमू बाईपास रोड स्थित ईदगाह, डोरंडा के अलावे सभी मस्जिदों में हजारों की तादात में रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन- चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक- दूसरे को ईद की बधाईयां दी। ईद उल फितर को लेकर हर स्थान पर खासा उत्साह देखा गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत समेत राज्य के सभी मंत्रियों व नेताओं ने राज्यभर के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें:
पश्चिमी सिंहभूम जिला जिला मुख्यालय चाईबासा सहित चक्रधरपुर, मझगांव, जगन्नाथपुर, जैतगढ़ और किरीबुरु के मस्जिदों में रोजेदारों द्वारा नमाज अदा की गई । वहीं चाईबासा के ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। सुदूर क्षेत्र किरीबुरु में भी नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर ईदी की रस्म भी अदा करते हुए अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। चतरा जिलें में आज काफी उमंग, उल्लास और भाईचारगी के बिच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया । इस मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में बड़ी शिद्दत के साथ नमाज अदा करने के साथ ही अल्लाह- ताला से नेकी व देश में अमन- चैन के लिए दुआएं मांगी गयी।
इस अवसर पर चतरा में कई स्थानों पर ईद- मिलन समारोह आदि कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इससे पहले मंगलवार की रात ईद का चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खुशियाँ आम हो गई व चांद के दीदार के साथ ही लोग जश्न में डूब गय। वहीं ईद पर्व की खुशियों में आज लोगों ने चतरा में मुख्य रूप से ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक- दुसरे से गले मिलकर आपस में जमकर बधाइयां दी। इधर त्यौहार को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय मुख्य ईदगाह को इस मौके पर पूरी तरह से सजाया गया था। आज सुवह यहाँ नमाज की रस्म अदा की गई, जहाँ कई प्रबुद्ध व गणमान्य जनों के अलावे भारी संख्या में नमाजी शरीक होकर नमाज पढ़ते देखे गयेद्य इस मौके पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये गए थे ।
जमशेदपुर में भी ईद को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल नजर आया। हल्दीपोखर के सभी मस्जिदों में आज ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के साथ ही सब एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन चैन, शांति, भाईचारा के साथ रहने का संकल्प लिया रमजान के इस पावन महीने में मुस्लिम धर्मवलंबियों ने 30 दिनों तक रोजा रखकर इबादत की समय पर बारिश हो, देश में अमन चैन बनी रहे, लोग एक दूसरे के साथ मिल कर रहे, किसी के प्रति किसी का बैर न हो, देश की प्रगति हो यही अल्लाह ताला से दुआ मांगें। ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के रूप में पोटका वीडियो कपिल कुमार, सीओ बालेश्वर राम, कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान, एसआई गोविंदा उरांव आदि उपस्थित थे।
[URIS id=9499]