कुड़मी को एसटी का दर्जा देने संबंधी खबरें भ्रामक-फर्जी: अर्जुन

रांची: केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है, कि सोशल मीडिया में धनबाद के कोई तथाकथित अधिवक्ता वीरेन्द्र नाथ महतो द्वारा एक फर्जी खबर चलायी जा रही है। इस खबर में दावा किया गया है कि अर्जुन मुंडा ने वीरेंद्र नाथ महतो के साथ आये एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है, कि झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व कुड़मियों को एसटी का दर्जा मिलेगा। अर्जुन मुंडा ने खुद सोशल मीडिया पर इस बाबत सफाई देते हुये क्लीयर कर दिया है, कि ये पूर्णतः फर्जी खबर है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/bjp-rejects-jmm-on-evms-bjp
श्री मुंडा ने ये भी कहा कि वे किसी अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ महतो को नहीं जानते हैं व न ही ऐसा कोई बयान ही दिया है। गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा के नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद झारखंड में एक खबर सोशल साइट पर वायरल होने लगी कि झारखंड के कुड़मियों को विधानसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जनजाति का दर्जा दे दिया जाएगा। इस खबर को केंद्रीय मंत्री से अनर्गल बताया।
सोमवार को प्रभार लेंगे, दिल्ली रवाना
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को दिल्ली रवाना हो गये। दिल्ली रवाना होने के पहले अर्जुन मुंडा से मिलने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान उन्होंने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद ही वे विभागीय स्थिति को लेकर कुछ बोल पाएंगे। कहा कि पीएम के नेतृत्व में झारखंड समेत पूरे देश में जनजातीय व सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य योजना को जमीनी तौर पर उतारा जाएगा।
[URIS id=8357]


