कोडरमा सांसद से ईचाक को विधानसभा बनाने की मांग

ईचाक: प्रखंड के युवा नेता गौतम कुमार ने रविवार को कोडरमा से नवर्निवाचित सांसद अन्नपूर्णा देवी को मांग पत्र सौंपते हुये मांग की , कि ईचाक को विधानसभा बनाने के अलावे इसे हजारीबाग लोकसभा में शामिल किया जाय। यहां के प्रसिद्ध बुढ़िया मातामंदिर में इन्होंने सांसद से कहा कि ईचाक की आबादी डेढ़ लाख है व यह राजा- रजवाड़ों का क्षेत्र है। आजादी से पहले देश- विदेश से हजारों की संख्या मे मंदिर व तलाब को धर्मावलंबियों ने भ्रमण करने के लिये आते थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/encounter-between-ssb-35th-battalion-and-militants-a-young-martyr
ईचाक का अपना एक एतिहासिक परिचय है। स्थानीय नेशनल पार्क की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है। यहां का विकास विधायक व सांसद के अभाव मे अवरुद्ध है। ऐसे में यदि ईचाक को टाटीझरिया, दारू व पदमा को मिलाकर नया विधानसभा बनाती है, तो इसकी पहचान राज्य स्तर पर बनेगी। इससे राज्य सरकार को फायदा के साथ- साथ क्षेत्र का भी विकास होगा। गौतम कुमार ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए पूरे प्रखंड से दस हजार लोगों के हस्तक्षर युक्त पत्र पीएमओ, निर्वाचन आयोग, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौपेंगे। मांग पत्र सौपते समय संगठन के कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, उमेश गिरी, रंजीत यादव, अभिषेक सिंह, निर्मल कुमार, टिंकु मेहता, किशोर मेहता ईत्यादी दर्जनों लोग मौजूद थे।
[URIS id=8357]


