30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करें काम: रघुवर

-एक्शन में सीएम
स्टेट ब्यूरो: लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरी तरह से एक्शन में आ गये हैं और लगातार विकास कार्य को लेकर मोनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम ने अधिकारियों को गांवो व किसानों के विकास हित में सरकार द्वारा दिये गये टास्क को हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रतिबद्धता के साथ गांवों में पानी पहुंचाने के अलावे स्ट्रीट लाइट से उसे रौशन करने की बातें कहीं हैं। सीएम ने कहा कि सरकार इन योजनाओं के लिए पैसे की कमी नहीं होने देगी। वे शनिवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में पेयजल स्वच्छता सचिव अराधना पटनायक ने बताया कि राज्य में आदिम जनजाति के 2250 टोले हैं, जहां इनमें 15 अगस्त तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 100 टोलों में पानी पहुंचाया जा चुका है।
[URIS id=8357]



