Sahibganj News: पूर्व रेलवे हाई स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ का आयोजन

खेल गतिविधियों के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश, जीरो-वेस्ट स्पोर्टिंग इवेंट पर रहा जोर
साहिबगंज: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत पूर्व रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ के संदेश को बढ़ावा देना और जीरो-वेस्ट स्पोर्टिंग इवेंट की अवधारणा को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय में दो प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘पास द बॉल’ गतिविधि में छात्रों ने टीम भावना के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, पारंपरिक खेलों के जरिए भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि खेल आयोजनों को भी इस तरह आयोजित किया जा सकता है, जिससे अनावश्यक कचरा न फैले और स्वच्छ वातावरण बना रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।


